Monday, 6 July 2015

अबे! तुम लोद तिस तत्तर में हो आदतल ?

हल्का-फ़ुल्का


दब्बर सिंद: त्यों बे तालिया! त्या थोत तर आए ते ? ति थरदार भहुत थुत होदा.......

तालिया: एक मिनट सरदार, एक मिनट! आप क्या विदेश-यात्रा से लौटे हैं !?

दब्बर: अबे त्या बत रहा ए, महीना हो दया झामपुर थे बाहर नितले!

तालिया: तो फिर ‘सोचकर आए थे’ ‘सोचकर आए थे’ क्या लगा रखी है ? यहां के लेखक-चिंतक भी बिना-सोचे-विचारे कुछ भी लिखते रहते हैं, और आप डाकुओं को सुचवाने पर तुले हैं ? अगली डकैतियां सब फ्लॉप करवानी हैं क्या ?

दब्बर: थीत है, थांबा, तितना दोली हैं इतते अंदर ?

थांबा: बताता हूं सरदार, प्लीज़ थोड़ा टाइम दीजिए....

थरदार: अबे, दरा-थी दोलियां दिनने में तितना ताइम लदाएदा ?

थांबा: सरदार, हमारे शायर सालों से लगे हैं, दो मिसरों की मात्रा बराबर नहीं गिन पा रहे और आप चाहते हो एक मिनट में गोलियां बता दूं ?

सरदार: अबे! तुम लोद तिस तत्तर में हो आदतल ? तहीं पुरस्तार-वुरस्तार लूतने ते तत्तर में तो नहीं हो ? यहां तबाड़ा पैले ता नहीं निपत पा रहा और तुम....

तालिया-थांबा: नहीं-नहीं, सरदार, हम बिलकुल ठीक-ठाक हैं, चिंता की कोई बात नही, बस ज़रा टाइम पास कर रहे थे..... 

सरदार: थुतर है, थुतर है, अबे तुमने तो मुधे दरा ही दिया ता।


-थंदय द्रोवर
06-07-2015


-संजय ग्रोवर


Monday, 29 June 2015

नई मैन्यूस्मृति-1

छोटी कहानी

वे आए थे।
श्रद्धा के मारे मेरा दिमाग़ मुंदा जा रहा था।
यूं भी, हमने बचपन से ही, प्रगतिशीलता भी भक्ति में मिला-मिलाकर खाई थी।
चांद खिला हुआ था, वे खिलखिला रहे थे, मैं खील-खील हुई जा रही थी।
जड़ नींद में अलंकार का ऐसा सुंदर प्रदर्शन! मैंने ख़ुदको इसके लिए पांच अंक दिए।

खाने में क्या लेंगे ?
बस परंपरा, और क्या! ऊपर से प्रगतिशीलता का तड़का मार देना। बाक़ी जो भी नॉर्मल खाना होता है वो तो होगा ही।
वे मुंह खोलते थे तो लगता था आकाशवाणी हो रही है।
एक बार यूंही किसीने मुझसे पूछ लिया था कि आकाशवाणी क्या होती है, हमने तो कभी आकाश से कोई वाणी निकलती सुनी नहीं, बादल ज़रुर बीच-बीच में भरभराते रहते हैं।
मैं हकबकाई। नहीं अचकचाई ठीक रहेगा। मैं संभल गई। पहले तो मैंने सोचा उसकी बातों का उल्टा-सीधा मतलब निकाल कर लोगों को बहका दूं। पर लोग वहां थे ही नहीं। मैंने उसे ऐसे घूरा जैसे कोई अक़्लमंद किसी मूर्ख को घूरता है। वो था भी मूर्ख ; उसने इसे सच समझा और भाग गया।

हम लोग सदियों से माहौल बनाए हुए हैं।

वे परंपरा, प्रगतिशीलता, सभ्यता, देशप्रेम, संस्कार, प्रतिष्ठा...आदि की खिचड़ी करके खा रहे थे। खिचड़ी उनके पेट के लिए मुफ़ीद है। बड़े-बड़े हाथों को सानकर खाते हुए वे कितने दर्शनीय लग रहे थे। दर्शन में मेरा काफ़ी इंट्रेस्ट रहा है।

क्या लिखूं? वे बोले।
कुछ भी लिख दीजिए। फ़ोटोकॉपी ही दे दीजिए। किसीके भी लिखे की दे दीजिए। साइन मार दीजिए। घसीटा ही मार दीजिए। आपका तो हाथ भी लग जाए तो जगत मिथ्या हो उठता है। मैं तो चाहती हूं आप मेरा अस्तित्व ही मिटा दें ; अपना आदमी कुछ भी करे, सब अच्छा लगता है।

हम एक-दूसरे को ख़ूब चढ़ाते थे, प्रोत्साहन देते थे।
वक़्त गल्पकथाओं की तरह बीत रहा था।

0

सुबह उठी तो मैं सती हो चुकी थी।

0

वे आराम से बाहर निकले और पड़ोस का दरवाज़ा खटखटाया। अंदर से एक सुंदर स्त्री बाहर निकली।

आपके पड़ोस में कोई रहता नहीं क्या ? कबसे दरवाज़ा खटखटा रहा हूं, कोई आता ही नहीं। क्या थोड़ी देर यहां सुस्ता सकता हूं ?



-संजय ग्रोवर

29-06-2015


अंग्रेज़ी के ब्लॉग

हास्य व्यंग्य ब्लॉग

www.hamarivani.com